{"_id":"5f5678258ebc3e6158493fc8","slug":"seero-servay-baghpat-news-mrt5001733103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक लिए 980 सैंपल, जिले में आज पूरा होगा सीरो सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक लिए 980 सैंपल, जिले में आज पूरा होगा सीरो सर्वे
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए जिले में शुक्रवार से शुरू हुए सीरो सर्वे मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। सर्वे के लिए जिले में दस टीमें लगाई गई है। सोमवार तक जिले में 980 सेंपल लिए हैं।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में शुक्रवार से सीरो सर्वे शुरू किया। सोमवार तक 980 सेंपल लिए जा चुके हैं। मंगलवार को सर्वे पूरा होगा। सर्वे के लिए जिले में दस टीमें रैडम चेकिंग कर लोगों के सैंपल ले रही है। इन सेंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जहां उनके ब्लड के सीरम की जांच होगी। जिले में 1080 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सीरो सर्वे से लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटी बॉडी की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। जांच के नतीजों के उपरांत कोरोना की चैन तोड़ने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
जिले में 11 मिले कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 974
बागपत। जिले में सोमवार को छपरौली ब्लॉक के एक लेखा प्रबंधक व पिलाना पीएचसी पर तैनात एक एएनएम सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 974 हो गई है। जिले में 19 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएसओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को लेखा प्रबंधक व एक एएनएम सहित 11 लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 11 संक्रमित मिलने पर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 974 हो गई है। अब तक 19 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। सभी कोरोना पॉजिटिव को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया और लोगों को मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं।