फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seema Chauhan, Yogendra Kumar stood first in yoga competition

Baghpat News: योग प्रतियोगिता में सीमा चौहान, योगेन्द्र कुमार रहे प्रथम

Fri, 13 Oct 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Seema Chauhan, Yogendra Kumar stood first in yoga competition
-परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की जनपद स्तर योगाभ्यास प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की जनपद स्तर योगाभ्यास प्रतियोगिता हुई, जिसमें शिक्षिका वर्ग में सीमा चौहान व पुरुष वर्ग में योगेन्द्र कुमार प्रथम रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ़ महेश कुमार मुछाल, डॉ़ डीसी मौर्य, डायट उपप्राचार्य गिरवर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता महिला शिक्षिका वर्ग में सीमा चौहान प्रथम, विभा द्वितीय, प्रीति तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में योगेंद्र कुमार प्रथम, विनीत कुमार द्वितीय व कुलदीप बंसल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन गीता राठी ने किया। विजेताओं को डा़ महेश कुमार मुछाल ने सम्मानित किया। प्रवक्ता गीता राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर महिला व पुरुष वर्ग से 14 शिक्षकों का चयन किया गया। चयनित शिक्षक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में अंजू, प्रतीक्षा, रवि राणा, नरेंद्र, अरुण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed