संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन की चूक के चलते बड़ौत नगर में कभी भी संप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। क्योंकि पिछले एक सप्ताह से लोहिया बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल के सामने असामाजिक तत्व मांस और हड्डी के टुकडे़ डाल रहे हैं, इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
वहां के निवासियों ने कहा मंदिर के सामने पडे़ मांस और हड्डी के टुकड़ों के चलते पूजा पाठ करने मेें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा धार्मिक स्थल के आसपास रहने वाले परिवारों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है, समस्या को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा यदि शीघ्र इस पर अंकुश नहीं लगाया तो लोग आंदोलन शुरू करेंगे। इनमें डॉ. प्रभात जैन, डॉ. अक्षय जैन, धन कुमार जैन, अजय वर्मा, मोनू, शेखर वर्मा, आलोक जैन, गौरव अग्रवाल, नवीन जैन, सचिन जैन आदि रहे। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह और एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव ने कहा सांप्रदायिक माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही इस पर अंकुश लगाया जाएगा।