फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seeing the mess in the cowshed, the CDO reprimanded the employees

गोशाला में गंदगी देख सीडीओ ने लगाई कर्मचारियों को फटकार

Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mess in the cowshed, the CDO reprimanded the employees
खेकड़ा की अस्थाई गौशाला मे निरीक्षण करते सीडीओ रंजीत सिंह - फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। सीडीओ ने खेकड़ा नगर पालिका टंकी परिसर मे बनी अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला मे गंदगी मिलने, गायों को हरा चारा न मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
नगर पालिका की पेयजल टंकी परिसर में अस्थाई गोशाला बनी हुई है। गोशाला का संचालन नगर पालिका प्रशासन करा रहा है। पिछले दो सप्ताह के अंदर गोशाला में सात गोवंश की मौत हो चुकी है। पालिका के सभासदों ने इन सभी मृत गोवंश की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर डीएम से शिकायत कर गोवंश का अच्छे से रखरखाव कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

गोशाला की शिकायत के चलते मंगलवार को सीडीओ रणजीत सिंह निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गोशाला परिसर में उन्हें गंदगी मिली। गायों का रखरखाव ठीक न होने के साथ ही गायों को हरा चारा नही दिया जाना पाया गया। केवल उन्हें खाने के लिए सूखा भूसा दिया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को गायों का रखरखाव ठीक से कराने और गंदगी की नियमित रूप से सफाई, गायों के स्वास्थ्य की जांच कराने और उन्हें हरा चारा खिलाए जाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ रणजीत सिंह ने बताया कि गोशाला मे गंदगी मिली है। साथ ही गायों को हरा चारा भी नही दिया जा रहा था। संबंधित कर्मचारियो को व्यवस्थाओ मे सुधार करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed