{"_id":"6495f5a39cf21d790a009374","slug":"security-guard-on-duty-found-hanging-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1282-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
- पांच माह पूर्व मृतक सुरक्षा गार्ड की बाइक की टक्कर से हुई थी दो लोगाें की मौत
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कार शोरूम पर तैनात सुरक्षा गार्ड सोनू (24) ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मृतक सोनू उम्र 24 पुत्र कृष्णपाल शबगा गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक कार शोरूम पर सुरक्षा गार्ड था। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे वह गांव से डयूटी के लिए शोरूम पर पहुंचा था, तभी थोड़ी देर बाद उसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां पर मौजूद गेट कीपर ने इसकी सूचना उसके परिजनों और शोरूम मालिक सहित कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मृतक के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिवार गमगीन है।
तनाव में चल रहा था सोनू
मृतक सोनू काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। क्योंकि गत 16 जनवरी 2023 को बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सरस्वती हास्पिटल के सामने उसकी बाइक से स्कूटी सवार प्रवीण उर्फ पप्पू उम्र 50 पुत्र हरिकिशन और प्रदीप उर्फ सतीश उम्र 60 पुत्र भंवर सिंह निवासी सिनौली की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस टक्कर में सोनू भी घायल हुआ था और उसे भी राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जब सोनू को पता चला कि उसकी बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, वह अस्पताल से भाग गया था।
विज्ञापन
क्लेम का नोटिस आने पर तनाव में रहने लगा था सोनू
मृतक के चाचा ग्राम प्रधान विनोद पंवार ने बताया कि बाइक से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत के बाद मृतक प्रवीण और प्रदीप निवासी सिनाैली के परिजनों ने सोनू को मुआवजे के लिए 50 लाख का नोटिस भी भिजवाया था, तभी से वह तनाव में रहने लगा था।