फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Secretaries raised their voice against suspension and withholding of salaries.

Baghpat News: निलंबन करने और वेतन रोकने के खिलाफ सचिवों ने आवाज की बुलंद

Fri, 02 Oct 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Secretaries raised their voice against suspension and withholding of salaries.
बागपत। पिलाना ब्लॉक में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक हुई। इसमें उत्पीड़न, वेतन रोकने और निलंबन की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। संघ ने जल्द ही जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि न्याय नहीं मिलता है तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनिल मान ने कहा कि सचिवों का बिना कारण उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि कोई सचिव विरोध करता है तो उनके खिलाफ निलंबन और वेतन रोकने की कार्रवाई की जाती है। इससे कई सचिवों की मानसिक हालत बिगड़ रही है। बैठक में 22 पंचायत सचिवों द्वारा अभिलेख और चार्ज नहीं देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

सचिवों ने सात मुख्य मांगें उठाईं। इनमें उच्च अधिकारियों द्वारा आपातकालीन बैठक का विरोध करने, निलंबित सचिवों को बहाल करने और रुके हुए वेतन को जारी करने की मांग शामिल है। इसके अलावा सचिवों का उत्पीड़न रोकने सहित अन्य मांगों का समाधान करने की भी मांग की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष जोनी चौधरी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने अधिकारियों के यहां काम कर रहे 40 सफाई कर्मियों को गांवों में भेजने की मांग की। इससे गांवों की सफाई व्यवस्था ठीक रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनी चौधरी ने स्वच्छ भारत मिशन की फाइल पास करने में हो रहे भ्रष्टाचार को बंद करने की भी मांग की। जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार ने तबादला नीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तबादला नीति सभी के लिए बराबर होनी चाहिए। जो लिपिक 10 से 15 साल से एक ही पटल या ब्लॉक में तैनात हैं, उनका भी तबादला किया जाए। इस दौरान शान मोहम्मद, नितिन शर्मा, नीता, कृष्णपाल तोमर और तेजेंद्र कुमार जैसे सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed