{"_id":"6112c88e8ebc3e2f6a134185","slug":"secretaries-and-former-heads-showing-off-the-officers-baghpat-news-mrt5512503111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लाखों का घपला करके भी अफसरों को ठेंगा दिखा रहे सचिव व पूर्व प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में लाखों का घपला करके भी अफसरों को ठेंगा दिखा रहे सचिव व पूर्व प्रधान
विज्ञापन
- बिनौली ब्लॉक में 5.76 लाख रुपये की रिकवरी को कई बार भेजा गया नोटिस, नहीं जमा कराया रुपया
- डीडीओ ने सचिव, अवर अभियंता व तत्कालीन प्रधानों से वसूली के लिए बीडीओ को दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मनरेगा में लाखों रुपये का घपला करके सचिव, अवर अभियंता और पूर्व प्रधान अब अफसरों को ठेंगा दिखा रहे है। उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है तो वह रिकवरी के लिए नोटिस भेजने के बाद भी रुपया नहीं जमा करा रहा है। बिनौली ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 5.76 लाख रुपये का घपला करके रिकवरी का नोटिस जारी होने के बाद रुपया जमा नहीं कराया जा रहा है। इसको लेकर डीडीओ ने अब वसूली के लिए बीडीओ को आदेश दिए है।
मनरेगा योजना में बिनौली ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए गए थे। इनमेें नाला व नाली सफाई, तालाब सफाई, पौधरोपण आदि कार्यों पर लाखों रुपया खर्च किया गया था। जब मनरेगा से खर्च हुई धनराशि का सोशल ऑडिट किया गया तो वहां टीम ने पांच लाख 76 हजार 540 रुपये की रिकवरी वर्ष 2016-17 व 2017-18 में निकाली थी और 22 अगस्त 2017 को आदेश जारी कर रिकवरी करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद रुपये वसूलने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके लिए पहले भी उच्च अधिकारियों ने पत्र जारी किया, लेकिन घपला करने वालों ने उनको ठेंगा दिखा दिया और रुपये जमा नहीं कराए। इस मामले में अब डीडीओ ने पत्र भेजकर बीडीओ को पंचायत सचिव, तत्कालीन प्रधान व अवर अभियंता वसूली कराने के आदेश दिए है।