फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Search for notorious Dharmendra Kirathal with drone cameras

कुख्यात धर्मेंद्र किरठल को तलाशने को ड्रोन कैमरों की ली मदद

Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Search for notorious Dharmendra Kirathal with drone cameras
रमाला (बागपत)। कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के जंगलों में छिपे होने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने कई घंटाें कांबिंग की। लोकेशन तलाशने के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी कुख्यात धर्मेंद्र किरठल अपने गांव में चोरी छिपे आ कर चुनाव को प्रभावित कर सकता है। इस पर भारी पुलिस बल ने उसके ठिकानों पर घेराबंदी कर दी। किरठल गांव के जंगलों में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी उसको तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि धर्मेंद्र किरठल काफी दिनों से हत्या के मुकदमे में फरार चल रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को वह प्रभावित न कर पाए, इसलिए प्रशासन ने चुनाव घोषणा से ऐन पहले उसकी संपत्ति को कुर्क भी कर लिया था। खुफिया तंत्रों से लगातार ये इनपुट मिल रहा था कि कुख्यात धर्मेंद्र किरठल गांव के चुनाव को प्रभावित करने के लिए गुपचुप तरीके से किरठल गांव में आएगा। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को किरठल गांव में जबरदस्त सर्च ऑपरेशन चलाया। घरों की तलाशी के साथ-साथ जंगलों में भी उसे तलाश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed