एसएमआई का बिनौली गोदाम सील
एसडीएम दीपाली कौशिक ने बताया बिनौली स्थित एसएमआई गोदाम पर असामाजिक तत्व रहने और गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही थी। इससे पहले भी यहां एसएमआई मधु शर्मा को धमकियां मिल चुकी है। इस शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम बिनौली स्थित एसएमआई गोदाम में पहुंची तो वहां एसएमआई नहीं मिली और वे गोदाम पर सील लगाकर चली आई और एसएमआई को अपने कार्यालय में बुलाया। देर शाम तक वे नहीं आई। अब बृहस्पतिवार को अगर वे आती है तो सील खुलवाकर गोदाम के स्टाक की जांच कराई जाएगी, यदि गोदाम के स्टाक में गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई होगी।