फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDO and Xen hostages

एसडीओ व एक्सईएन को बंधक बनाया

Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना Updated Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
SDO and Xen hostages
डौला में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार को एसडीओ और एक्सईएन को बंधक बनाया। कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से उनकी वार्ता कराई। उन्होंने नहर की सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा बड़ी नहर है, इसके लिए प्रपोजल शासन को भेजा  है। सके बाद ही कार्रवाई होगी। घंटों बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुक्त किया। 
विज्ञापन


पूर्व यमुना नहर की सफाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का डौला स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना चल रहा था। रविवार को धरने स्थल पर एसडीओ और एक्सईएन को बंधक बना लिया। कहा कि पूर्व यमुना नहर की सफाई मनरेगा के तहत नहीं कराई जा सकती है। विभाग के पास बजट नहीं है, फिर भी प्रपोजल भेजा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा  अगर सांसद या विधायक निधि से धनराशि मिल जाए तो नहर की सफाई कराई जा सकती है। एक्शन की सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से फोन पर वार्ता कराई।  भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, धूम सिंह भगत, डॉ. तेजपाल, ब्रहम सिंह यादव, विजय गुर्जर, सतवीर गुर्जर, राजीव, आदेश, जितेंद्र, योगेश प्रधान, धर्मपाल सिंह, संजय धामा, सत्यवीर गुज्रर, आदेश कुमार,  राजेश, जीत सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को पूर्व यमुना नहर का निरीक्षण कराया। नहर की हालत बद से बदतर मिली। नरेश टिकैत ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed