फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDM's cousin murdered, body found in college

Baghpat News: जयपुर एसडीएम के चचेरे भाई की हत्या, कॉलेज में पड़ा मिला शव

Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
SDM's cousin murdered, body found in college
बड़ौत। राजस्थान के जयपुर की एसडीएम दीविका तोमर के चचेरे भाई संयम तोमर (20) निवासी महावतपुर बावली की हत्या कर दी गई। शव बृहस्पतिवार की सुबह जनता वैदिक डिग्री कॉलेज परिसर में डेयरी विभाग के पास पड़ा हुआ मिला। संयम के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। कॉलेज परिसर में सुबह की सैर करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वहां आए सीओ विजय कुमार तोमर, कोतवाली प्रभारी ने शव को गड्ढे से निकालकर जांच की। जेब में मिले मोबाइल को चार्ज करने के बाद कॉल करने पर पता चला कि वह शव महावतपुर बावली गांव के संयम तोमर का है। बाद में उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिश्तेदार विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम उनके साले का बेटा है और संयम की ताऊ की बेटी दीविका तोमर जयपुर में एसडीएम हैं।
विज्ञापन

भाई संचित ने बताया कि संयम 30 सितंबर को घर से दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह पुलिसकर्मियों ने फोन कर जनता वैदिक कॉलेज में शव पड़ा होने की जानकारी दी। संयम के जनता वैदिक कॉलेज में जाने के बारे में भी परिजनों को कुछ नहीं पता। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हाथों में बंधी थी पट्टी, शरीर में कई जगह थे चोट के निशान
संयम अविवाहित और दो भाइयों में छोटे थे। उनका बड़ा भाई संचित बागपत शुगर मिल में संविदाकर्मी है। परिजनों ने बताया कि संयम के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और उसके शरीर के कई हिस्से पर चोट के निशान थे। संचित ने बताया कि संयम के दोनों हाथों, कमर, पीठ, जांग और सिर पर चोट के निशान मिले। उधर, पोस्टमार्टम में चोट के निशान कई दिन पुराने मिले और मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।
---------
नौकरी की तैयारी करने के साथ ही खेती संभाल रहे थे संयम
संचित ने बताया कि उनका भाई बीएससी की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए कई आवेदन भी किए। इनके अलावा गांव में रहकर खेतीबाड़ी भी संभाल रहा था। संयम की मौत होने के बाद उनके परिवार वालों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
--------
बहन एसडीएम, ताऊ गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त
ग्रामीणों ने बताया कि संयम के परिवार के कई सदस्य सरकारी नौकरी में रहे। उनकी तहेरी बहन एसडीएम है और ताऊ बिजेंद्र गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। इनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी सरकारी नौकरी में रहे।
-------
कौन थे दोस्त, उन्हीं पर शक
विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम दो दिन पहले घर से हरिद्वार के लिए कह कर चला था, लेकिन अपने दोस्तों के नाम नहीं बताए। दोस्त कौन थे और उनके साथ क्या घटना हुई। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इसकी जांच करके घटना का खुलासे की मांग की। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है।

------------
वर्जन-
बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed