एसडीएम-सीओ से उलझे छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर और उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में चल रहा धरना शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में मौजूद कर्मचारी नरेंद्र और अन्य को बंधक बनाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ सीपी सिंह और प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह छात्रों के बीच पहुंचे तो छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान छात्रों की एसडीएम और सीओ से उनकी तीखी नोंकझोंक भी हुई।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि 28 मार्च से विवि की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इस दौरान यदि किसी छात्र ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मगर, छात्र मांग पूरी करने पर अड़े रहे। छात्रों ने कहा कि यदि कॉलेज की भूमि पर दुकान और हाल का निर्माण कराया गया तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
शनिवार से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चिराग चौधरी, वर्तमान उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा और छात्र जोनी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उधर, एसडीएम का कहना था कि माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल समझौता करा दिया गया है, नाजायज मांग कतई पूरी नहीं होने दी जाएगी। प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव डीके जैन का कहना था कि कुछ छात्र कॉलेज का अनुशासन बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। जायज मांगों पर विचार किया जाएगा।