फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scientists gave useful information to farmers

वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उपयोगी जानकारी

Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Scientists gave useful information to farmers
रमाला (बागपत)। कृषि वैज्ञानिकों ने सोमवार को सहकारी चीनी मिल, रमाला के क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले रोगों और उनसे बचाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

गन्ना शोध केंद्र, मुजफ्फरनगर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार और डॉ. अजय चौहान ने मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम के साथ किरठल, असारा, ककड़ीपुर, रमाला आदि गांवों में किसानों से मिलकर फसल में पक्का बोइंग एवं चोटी बेधक रोग की पहचान और रोकथाम के बारे में बताया। वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून आने के पूर्व ही गन्ने की फसल में रोग और कीट लगने की संभावना भी बढ़ जाती है, ऐसे में किसानों के लिए सबसे ज्यादा जानना जरूरी है कि इस समय अपनी फसल को बर्बाद होने से कैसे बचाएं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में गन्ने की फसल पर पोक्का बोइंग, स्टेम रॉट ज्यादा लगते हैं, इससे किसान की लागत बढ़ जाती है। किसान कई बार बीमारियों की सही पहचान भी नहीं कर पाते हैं, इस कारण उन्हें नुकसान होता है। वर्तमान समय में गन्ने की किस्मों और कहीं-कहीं पर लोकेशन के हिसाब से भी रोग लगते हैं। इस समय कोशा 0238 किस्म जहां पर होगी, उसमें संभावना होगी कि वहां पोक्का बोइंग रोग लगेगा ही। इसके साथ ही टॉप बोरर, स्मट जैसी बीमारियां भी लगेगी, क्योंकि जैसे-जैसे बारिश आती है, इसी तरह ही बीमारियां भी आती हैं। जब बरसात शुरू होती है, तो वातावरण में नमी बढ़ जाती है, बीमारियों को बढ़ने को वातावरण मिल जाता है। पोक्का बोइंग रोग के शुरूआत में पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं। उन्होंने किसानों को रोगों से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed