फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools opened, flowers lavished on children

खुल गए स्कूल, बच्चों पर खूब बरसे फूल

Mon, 01 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Schools opened, flowers lavished on children
लगभग एक साल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण लगभग एक साल से बच्चों के नहीं पहुंचने के कारण सूने पड़े प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल सोमवार को गुलजार हो गए। बच्चे चहकते हुए स्कूल पहुंचे। प्राथमिक स्कूल सिसाना में डीएम राजकमल यादव ने छात्राओं का तिलक कर अभिनंदन किया।
सोमवार को कक्षा एक, पांच और छह के बच्चों के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोल दिया गया। स्कूलों को फूलों और गुब्बारों से सजाया । शिक्षकों ने बच्चों पर पुष्पवर्षा और तिलक कर अभिनंदन किया। डीएम राजकमल यादव ने प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर नंबर एक में बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों से पुष्पवर्षा की। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सिसाना में बच्चों का अभिनंदन किया। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में उत्साह का माहौल रहा। प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा, सरूरपुर नंबर दो, नैथला में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

पहले दिन दिखा कोरोना गाइडलाइन का असर
बागपत। शिक्षण संस्थाओं के मुख्य गेट पर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया। सैनिटाइजर की व्यवस्था रही। शिक्षकों ने बच्चों को जागरूक भी किया।
बच्चों के चेहरे पर दिखे मॉस्क
बागपत। बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरों पर मॉस्क नजर आए। शिक्षकों ने बच्चों का मॉस्क के प्रयोग के लाभ भी बच्चों को गिनाए।
रंगोली से सजाए गए स्कूल
बागपत। सिसाना के संविलियन विद्यालय, गौरीपुर जवाहरनगर के प्राथमिक विद्यालय-एक, निवाड़ा, सूप, बड़ौत समेत अन्य बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
बच्चों की पसंद से बना मिड डे मिल
बागपत। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन बच्चों की पसंद का एमडीएम बनाया । बच्चों को एक बेहतर वातावरण देने का प्रयास किया। बच्चों को पुन: स्कूलों की ओर आकर्षित करने के लिए यह प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन किया बच्चों का स्वागत
छपरौली। शासन के आदेश पर मार्च माह के पहले दिन सोमवार को सभी प्राइमरी स्कूल खोले गए, स्कूल संचालकों एवं शिक्षकों ने छात्र छात्राओं का स्वागत किया। सोमवार को कक्षा एक और पांचवीं के बच्चे बुलाए। स्कूलों को रंग-बिरंगे गुब्बारों फूलों एवं रंगोली बनाकर सजाया ।स्कूल पहुंचते ही बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाया और फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए। क्लास रूम में सभी छात्र छात्राओं को कोविड-19 के निर्देशों का पालन कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया। हालांकि स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही।

कोणार्क विद्यापीठ और न्यू ईरा इंटरनेशनल स्कूल में अभिनंदन
बागपत। न्यू ईरा इंटरनेशनल स्कूल, ककड़ीपुर में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को बुलाया। सोमवार को स्कूल में उत्साह का माहौल रहा। रमेश शर्मा, संजय आर्य, ईश्वर सिंह, प्रवीण कुमार, आशीष रूहेला, पूनम, आशा ढाका, रूपा मौजूद रहीं। कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में बच्चों को बुलाया। फूलों से और तिलक लगाकर बच्चों का अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, उप प्रधानाचार्य मोहित त्यागी, शक्ति राजदान, शालू जैन, रमा तेवतिया, रूचिका गांधी, अलका त्यागी, काजल तोमर, नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed