{"_id":"5debfd098ebc3e1b8b4debfb","slug":"schoolgirls-rush-for-mourning-over-the-death-of-unnao-gang-rape-victim-baraut-news-mrt4575896193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव गैंगरेप पीड़ित की मौत पर स्कूली छात्राओं में दौड़ी शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव गैंगरेप पीड़ित की मौत पर स्कूली छात्राओं में दौड़ी शोक की लहर
विज्ञापन
बड़ौत के श्रीराम मंदिर इंटर कॉलेज में उन्नाव पीड़िता को श्रद्घांजलि देती छात्राएं
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित की मौत पर शोक जताया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर पीड़ित की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। छात्राओं ने आरोपियों के लिए हैदराबाद की तरह आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़ित की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। पीड़ित ने आखिरी सांस तक जिंदगी व मौत की जंग लड़ी। सरकार को अब सख्ती दिखाने की जरूरत है। वरना अपराधियों के हौसले ओर बढ़ जाएंगे। सभी आरोपियों को एनकाउंटर मेें ढेर कर दिया जाना चाहिए। तभी गैगरेप पीड़ित की आत्मा को शांति मिलेगी। छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर, योगेश राणा, प्रवीण राणा, भारती, रूबी, मोनिका, आरती, ज्योति, पूनम, ममता, प्रिया, लवली, अंशिका आदि शामिल रहीं।
इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य व देवेंद्र आर्य ने कहा कि देश में बालिकाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दुष्कर्मी के आरोपियों को सरेआम गोलियों से उड़ा देने की सजा का प्रावधान लागू होना चाहिए। तभी बेटियां सुरक्षित रहेगी। छात्राओं ने कहा कि हैदराबाद एनकाउंटर की तरह ही उन्नाव कांड के आरोपियों को या तो पब्लिक को सौंप दिया जाए, या फिर गोलियों से उड़ा देना चाहिए। सरकार यह नहीं कर सकती तो उन आरोपियों को जनता को सौंप दे, जनता स्वयं उन्हें सजा दे देगी। बाद में छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर सरकार से आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की। इसमें अंजलि, सोनिया, प्रीति, साक्षी, अरुणा, बबली, दीपिका, मोनिका, संजना, ममता, संगीता आदि रही।
विज्ञापन
उन्नाव के दुष्कर्मियों को भी मिले हैदराबाद जैसी सजा
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में चौधरी नीरज के आवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। भाकियू नगर अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने एक अच्छा कार्य किया है जो बधाई के पात्र है। दुष्कर्मियों के साथ यदि इसी तरह होता रहा तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होगी और न ही कोई हिम्मत कर सकेगा। उन्नाव के दुष्कर्मियों को भी ऐसी ही सजा दी जानी चाहिए। ताहिर खान, मनोज कुमार, संजय, राधेश्याम, जगदीश, विजय, पिंटू, आलोक, संजय कुमार, सत्यवीर सिंह, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।