फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School running in private building in Tikri for one year

अहोई अष्टमी: बच्चों की दीर्घायू के लिए माताओं ने रखा व्रत

Tue, 18 Oct 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
School running in private building in Tikri for one year
बागपत कलक्ट्रेट स्थित कालोनी में अहोई माता की पूजा के बाद भगवान सूर्य देव को जल देती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अहोई अष्टमी पर्व सोमवार को जिलेभर में मनाया गया और माताओं ने बच्चों की दीर्घायु व खुशहाली के लिए व्रत रखा। माताओं ने सामूहिक रूप से अहोई माता की कथा सुनी और सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद देर शाम चांद व तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला। बागपत में बेटियों के लिए भी महिलाओं ने व्रत रखा।
अहोई अष्टमी का व्रत संतान के सभी कष्टों को दूर करने, दीर्घायु की कामना व सुख शांति के लिए रखा जाता है। यहां सोमवार को अहोई अष्टमी पर माताओं ने व्रत रखा। जिसमें अहोई माता की पूजा की गई। महिलाओं ने अहोई माता को भोग लगाया। त्योहार को लेकर महिलाओं में हर्ष का माहौल रहा। जिसके चलते बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, बड़ौत, खेकड़ा समेत जिलेभर में अहोई पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

बेटियों के लिए रखा व्रत
पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले अहोई अष्टमी व्रत पर बागपत की महिलाओं ने मिसाल पेश की। जिसमें शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी निगम शर्मा ने पुत्री अदिति व अवन्या के लिए अहोई व्रत रखा। उन्होंने बताया कि वह 15 साल से अहोई व्रत रख रही हैं। इसके अतिरिक्त भजन विहार कॉलोनी निवासी स्वाति ने अपनी बेटी अनन्या के लिए व्रत रखा और पुराने कस्बे के चौहानान मोहल्ले की पूजा ने अपनी बेटी वैष्णवी के लिए अहोई माता का व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहोई अष्टमी व्रत रख अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना की
खेकड़ा नगर क्षेत्र में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने संतान की दीर्घायु एवं स्वस्थ रखने के लिए व्रत रखकर मिट्टी के बर्तनों में खील बताशे भरकर पूजा स्थल पर रखे। महिलाओं ने व्रत रख दोपहर में कथा सुनी। वहीं, सूर्यदेव को जल अर्पित कर परिवार की सुख शांति की कामना की। शाम में स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर बच्चों को खिलाए। पर्व पर बाजार में खरीदारी के लिए दिनभर काफी चहल-पहल रही।

अग्रवाल मंडी टटीरी में अहोई माता की पूजा करती महिलाएं

अग्रवाल मंडी टटीरी में अहोई माता की पूजा करती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत में अहोई माता की पूजा के बाद भगवान सूर्य को जल देती महिलाएं

बागपत में अहोई माता की पूजा के बाद भगवान सूर्य को जल देती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

किशनपुर बराल में भगवान सूर्य को जल देती महिलाएं

किशनपुर बराल में भगवान सूर्य को जल देती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत की महावीर वाली कालोनी में अहोई माता की कथा सुनती महिलाएं

बागपत की महावीर वाली कालोनी में अहोई माता की कथा सुनती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बेटी नहीं है बेटे से कम,बेटी पर बना रहे माता रानी का आर्शीवाद: बागपत के चौहानान मोहल्ले में बेटी वै

बेटी नहीं है बेटे से कम,बेटी पर बना रहे माता रानी का आर्शीवाद: बागपत के चौहानान मोहल्ले में बेटी वै- फोटो : BAGHPAT

अहोई माता हमेशा तेरे पर कृपा बनाए रखें: बागपत की भजन विहार कालोनी में अहोई माता की पूजा के बाद बेथी

अहोई माता हमेशा तेरे पर कृपा बनाए रखें: बागपत की भजन विहार कालोनी में अहोई माता की पूजा के बाद बेथी- फोटो : BAGHPAT

माता रानी बेटी पर बनाए रखे आर्शीवाद: बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में बेटी अदिति के साथ अहोई माता

माता रानी बेटी पर बनाए रखे आर्शीवाद: बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में बेटी अदिति के साथ अहोई माता- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed