फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School running in private building in Tikri for one year

टीकरी में एक साल से प्राइवेट भवन में चल रहा स्कूल

Tue, 18 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
School running in private building in Tikri for one year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। जिले में प्राइमरी स्कूलों की स्थिति काफी खराब है। टीकरी में भवन के अभाव में प्राइवेट भवन के तीन कमरों में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल का भवन पुराना हो चुका है, मगर एक साल से भवन गिराया नहीं जा सका है। पुराना भवन गिराने के बाद ही नए भवन का निर्माण होगा।
टीकरी के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक 108 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। शिक्षा विभाग की ओर से एक साल पहले भवन को जर्जर घोषित कर दिया था। भवन को ध्वस्त कराने के लिए तीन बार बोलियां भी लगाई गई, मगर भवन का ध्वस्तीकरण नहीं हो पाया। भवन ध्वस्त नहीं होने के कारण नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू नही हो पाया है। फिलहाल छात्र-छात्राओं को स्कूल के पास ही किराए के एक मकान के तीन कमरो में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक-एक कमरे में कराई जाती है दो कक्षा के छात्रों को पढ़ाई
किराए के मकान में तीन कमरे होने के कारण एक-एक कमरे में दो-दो कक्षा के छात्रों को पढ़ाई कराई जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की रंगाई-पुताई से मिलने वाले बजट से किराए का भुगतान कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रांगण में किया जाता है एमडीएम का वितरण
किराए के मकान में तीन ही कमरे होने के कारण छात्र-छात्राओं के मध्याह्न भोजन स्कूल में तैयार कराया जाता है और वही पर ही वितरण किया जाता है। इसके अलावा छात्रों को स्कूल में लगे हैंडपंप से ही पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है।

विद्यालय का भवन खराब हो गया है। हादसे के डर से छात्रों को स्कूल के पास के ही एक मकान के तीन कमरों में किराए पर चलाया जा रहा है। बिल्डिंग का निर्माण होने पर स्कूल को शिफ्ट कर दिया जाएगा। - संजय कुमार, प्रधानाध्यापक
भवन गिराने के लिए तीन बार बोली लगाई जा चुकी है, जल्द ही भवन को ध्वस्त कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। - बिजेंद्र बालियान, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed