{"_id":"5f67996c8ebc3ef8f324db9c","slug":"school-phase-2-starts-in-schools-from-today-baghpat-news-mrt502171423","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से विद्यालयों में पाठशाला फेज-2 शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से विद्यालयों में पाठशाला फेज-2 शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने विद्यालयों में शुरू होने वाली ई-पाठशाला की समय सारणी जारी की
अब परिषदीय विद्यालयों में लगेगी अभिभावकों की साप्ताहिक पाठशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में मिशन प्रेरणा ई-पाठशाला फेज-2 की आज से शुरुआत हो रही है। शासन ने विद्यालयों में शुरू होने वाली ई-पाठशाला की समय सारणी जारी कर दी। शिक्षकों को समय सारणी के आधार पर बच्चों को शिक्षण करना होगा तथा जिन बच्चों के पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं है, उनके अभिभावकों को सप्ताह में एक बार विद्यालय बुलाकर सप्ताह की कार्य योजना की जानकारी दी जाएगी।
कोरोना महामारी फैलने के बाद शासन ने विद्यालयों में व्हाटसएप पर वर्चुअल क्लास शुरू कराने के निर्देश दिए। काफी प्रयास के बाद भी काफी बच्चे शिक्षण से वंचित रहे। शासन ने बच्चों को शिक्षण कराने के लिए मिशन प्रेरणा ई-पाठशाला में दूरदर्शन, आकाशवाणी तथा बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया। अब शासन ने आज से विद्यालयों में मिशन प्रेरणा ई-पाठशाला फेज-2 शुरू कर शिक्षकों को समय सारणी के आधार पर शिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही ऐसे छात्र जिनके पास संसाधनों का अभाव है, शिक्षक उनके अभिभावकों अथवा परिवार के किसी भी शिक्षित सदस्य को सप्ताह में एक बार विद्यालय बुलाकर पूरे सप्ताह की कार्ययोजना तथा पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
कंट्रोल रूम स्थापित किया
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि शिक्षण एवं प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर बच्चे या अभिभावक कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते है। बीएसए ने बताया कि शासन स्तर से समय सारणी के अनुसार शिक्षकों को शिक्षण संबंधी निर्देश जारी किए हैं। शिक्षक सप्ताह में एक बार अभिभावकों को बुलाकर शिक्षण संबंधी कार्ययोजना की जानकारी देंगे और एक बार में पांच से दस अभिभावकों को ही विद्यालय में बुलवाया जाएगा।