फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School Bus Catches Fire Due to Short Circuit in Baghpat, Five Children Safely Evacuated

हादसा: बागपत में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग, भीतर सवार पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

Wed, 23 Sep 2026 04:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में आग लग गई। बस में सवार पांच बच्चों को चालक ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।

विज्ञापन
School Bus Catches Fire Due to Short Circuit in Baghpat, Five Children Safely Evacuated
आग बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के सुभानपुर गांव स्थित डीपीएस वर्ल्ड स्कूल की बस में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। बस में उस समय पांच बच्चे सवार थे। छात्र के शोर मचाने पर चालक ने बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग
सुभानपुर गांव स्थित डीपीएस वर्ल्ड स्कूल की बस बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। स्कूल से चलने के बाद बस अब्दुलपुर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी। उस समय बस में पांच बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या: जान बचाने की गुहार लगाती रही कविता, नहीं पसीजा पति का दिल; शव से लिपटकर रोते रहे मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के शोर मचाने पर बच्चों को उतारा
बस में आग लगने का पता चलते ही छात्र देवांश त्यागी ने शोर मचा दिया। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी पांच बच्चों को नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाल लिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
बस में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए।

स्कूल प्रबंधन ने बताया शॉर्ट सर्किट कारण
स्कूल के प्रबंधक राजकुमार त्यागी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी थी। समय रहते बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed