फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   school building in Lhchaudha Vulnerable of perifaral highway

पेरिफेरल हाईवे की जद में लहचौड़ा के विद्यालय का भवन

Mon, 18 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Mon, 18 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कुंडली पेरिफेरल हाईवे लहचौड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भवन को भी लील जाएगा। ग्रामीणों ने रविवार को बैठक कर विद्यालय भवन गिराने से पूर्व हाईवे प्राधिकरण से नया भवन बनाकर देने की मांग की। उन्होंने कहा मांग नहीं मानी तो वे बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगे ।
विज्ञापन


क्षेत्र के 11 गांवों से निकल रहे पेरिफेरल हाईवे के निर्माण के बाद क्षेत्र में तमाम विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन लहचौड़ा गांव के िए  हाईवे बालकों की शिक्षा में बाधा के रूप में आया है। हाईवे ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का नवनिर्मित भवन भी हाईवे की जद में ले लिया है। 
विज्ञापन

रविवार को गांव में हुई बैठक में भाकियू के जिला सचिव शिवदत्त शर्मा ने कहा विद्यालय के खसरा न. 388 और 389 को हाईवे प्राधिकरण ने स्कूल  का जिक्र नहीं किया है। ये एक साजिश है। उन्होंने कहा हाईवे बनाने में नियम ताक पर रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्राधिकरण से विद्यालय का भवन गिराने से पूर्व किसी अन्य स्थान पर भवन बनाकर देने की मांग की औरऐसा नहीं होने पर हाईवे का निर्माण नहीं होने देंगे। इसमें सोहन पाल सिंह, मनोज शर्मा, जावेद हसन, टीकाराम, चरण सिंह, लालचंद, रमेश कुमार, लक्ष्मण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed