फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scheduled Caste women to become Block Chiefs for the first time in Binauli

बिनौली में पहली बार ब्लॉक प्रमुख बनेंगी अनुसूचित जाति की महिला

Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste women to become Block Chiefs for the first time in Binauli
बागपत कलक्ट्रेट में चस्पा आरक्षण सूची में देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : BAGHPAT
- बिनौली विकास खंड में 11.41 प्रतिशत है अनुसूचित जाति की जनसंख्या
विज्ञापन

- बागपत, छपरौली और पिलाना ब्लॉक को इस बार भी रखा गया है अनारक्षित
- बड़ौत में दूसरी बार पिछड़े वर्ग की महिला बनेंगी ब्लॉक प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले के छह ब्लॉक का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया है। बागपत और पिलाना ब्लॉक को साल 2015 की तर्ज पर ही इस बार भी अनारक्षित रखा गया है। छपरौली ब्लॉक भी अनारक्षित हो गया है। बिनौली में पहली बार अनुसूचित जाति की महिला प्रमुख की कुर्सी पर बैठेगी। वर्ष 1995 में बिनौली ब्लॉक महिला के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन एससी महिला के लिए पहली बार आरक्षित किया गया है। ब्लॉक क्षेत्र में अनुसूचित जाति की आबादी 11.41 प्रतिशत है।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि शासन की आरक्षण नीति के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पद पर आरक्षण जारी किया गया है। बागपत और पिलाना ब्लॉक में फेरबदल नहीं हुआ है, अन्य चार ब्लॉक का आरक्षण हुआ है। बिनौली ब्लॉक में अनुसूचित जाति की महिला और बड़ौत ब्लॉक में इस बार पिछड़ा वर्ग की महिला ब्लॉक प्रमुख बनेंगी। तय हो गया कि दो ब्लॉक महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं।
विज्ञापन

----------------------------
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण
ब्लॉक आरक्षण-2015 आरक्षण-2021
बागपत अनारक्षित अनारक्षित
पिलाना अनारक्षित अनारक्षित
छपरौली पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
खेकड़ा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
बड़ौत एससी महिला पिछड़ा वर्ग महिला
बिनौली पिछड़ा वर्ग एससी महिला
------------------------------
बागपत ब्लॉक में सबसे ज्यादा एससी की जनसंख्या
बागपत। बागपत ब्लॉक में अनुसूचित जाति की सबसे ज्यादा 14.92 प्रतिशत आबादी है, लेकिन साल 2015 की तर्ज पर ही यह वार्ड अनारक्षित रखा गया है। इसकी वजह यह है कि साल 2010 के चुनाव में यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रह चुका है। इसके अलावा साल 2000 में पिछड़ा वर्ग महिला और इससे पहले 1995 में अनारक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
खेकड़ा और बागपत ब्लॉक में बढ़ेंगे दावेदार
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो जाने के कारण ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों की संख्या बढ़ेगी। बागपत और खेकड़ा ब्लॉक में सियासत गरमाएगी। बागपत ब्लॉक के आरक्षण में फेरबदल नहीं हुआ है, जबकि खेकड़ा ब्लॉक को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
------------------------
किस ब्लॉक में किसकी कितनी ताकत
ब्लॉक एससी पिछड़ा वर्ग
बागपत 14.92 53.96
खेकड़ा 13.95 64.73
पिलाना 12.52 49.96
बड़ौत 12.21 72.28
बिनौली 11.41 63.71
छपरौली 9.16 73.86
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed