फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sawan Shivratri 2023: many lakhs kanwariyas have reached Pura Mahadev Temple for Jalabhishek

Sawan Shivratri: पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा शहर

Sat, 15 Jul 2023 12:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jul 2023 12:41 PM IST
सार

Sawan Shivratri 2023 : वेस्ट यूपी का यह ऐतिहासिक मंदिर भगवा रंग में रंगा हुआ। यहां शुक्रवार रात से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। इस ऐतिहासिक मंदिर पर लाखों कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। 

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2023: many lakhs kanwariyas have reached Pura Mahadev Temple for Jalabhishek
पुरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर और मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग भगवा रंग में रंग गए। मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


बताया गया कि पुरामहादेव मंदिर में शुक्रवार को लाखों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

पुरामहादवे मंदिर में शुक्रवार को त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए रात से ही कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। मंदिर पहुंचने के लिए बनाई बैरिकेडिंग में रात से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। जलाभिषेक करने के आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के गेट, गर्भ ग्रह और मेले में भारी पुलिस तैनात रही। मंदिर में सीसीटीवी कैमरों और वॉच टावर से निगरानी की गई। 

यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri: ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, इस समय से आरंभ होगा चतुर्दशी का जलाभिषेक

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह तक मंदिर में लाखों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शाम को सात बजकर 32 मिनट पर मंदिर में झंडापूजन और आठ बजकर 32 मिनट पर झंडारोहण के बाद चर्तुदशी का जलाभिषेक शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, बाबा औघड़नाथ मंदिर में बना हाईटेक कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed