फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Save the daughter by taking out a rally, the message given by daughter educate

रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का दिया संदेश

Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Save the daughter by taking out a rally, the message given by daughter educate
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिशन शक्ति अभियान के छठे दिन नारी सशक्तिकरण के लिए नगर के मुख्य मार्गों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा, डॉ. रश्मि निगम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान छात्राओं ने नारे भी लगाए। रैली कॉलेज में खत्म हुई। कॉलेज में आयोजित नुक्कड़ नाटक में संध्या राणा, साक्षी, पूजा, प्रिया ने भाग लिया। इसमें डॉ. गीता रानी, डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. अलका रानी, डॉ. मदन पाल, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. नीलम राणा, डॉ. प्रमेंद्र, डॉ. पूनम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मेें भी मिशन शक्ति के अंतर्गत सेमिनार हुई। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिता जैन व डॉ. प्रवित्रा खत्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें डॉ. प्रवित्रा खत्री ने प्रोजेक्टर पर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का वीडियो दिखाया। प्राचार्य ने छात्राओं को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई। इसमें डॉ. अनिता जैन, डॉ. वंदना शर्मा, राजेश कुमार जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद में नारी सशक्तिकरण नारी सम्मान के लिए नारी चौपाल का आयोजन किया। बागपत महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान नेे घरेलू हिंसा, बाल विवाह और दहेज प्रथा के प्रति जागरूक किया। इसमें सभासद के प्रतिनिधि उस्मान मनव्वर, फिरोज खान, कुमारी परवीन, शाहिदा, जुलेखा, समीम, समीर, नूर जहां, सलमा खातून आदि रहे।

बिनौली क्षेत्र के दरकावदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम में एसएसआई बिनौली मुन्नेंद्र सिंह ने मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अनिल कुमार ने भी मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर बल दिया । इसमें एसआई मदनपाल सिंह, जगदीश तेवतिया, सत्तार अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed