फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Satguru Nanak Pragatiya, mud haze jag chanan hoya

सतगुरु नानक प्रगट्या, मिट्टी धुंध जग चानन होया

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Satguru Nanak Pragatiya, mud haze jag chanan hoya
उत्साह से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

शबद कीर्तन, लंगर सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए
बागपत/बड़ौत। गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। बागपत में यमुना रोड स्थित गुरुद्वारे और बड़ौत में पट्टी मेहर स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन, लंगर सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘सतगुरु नानक प्रगट्या, मिट्टी धुंध जग चानन होया’ की धार्मिक धुन से माहौल गुरुनानक मय हो गया।

बागपत में सोमवार को यमुना रोड स्थित गुरुद्वारे पर श्रद्धा के साथ कार्यक्रम हुए। कृष्णा देवी ने बताया कि गुरुद्वारे में भजन, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया। युवाओं ने केक काटकर सिख धर्म के संस्थापक का जन्मदिन मनाया। उमा देवी, कृष्णा देवी, गोपाल नारंग, जगदीश अरोरा, किशन लाल, नंद लाल डोगरा, सुनील सरदार, राजू सरदार, जग्गा सिंह, रजनी, ऊषा देवी मौजूद रहीं। उधर, बड़ौत में गुरुद्वारे में गुुरु का दरबार भव्य रूप से सजाया गया था। साध संगत ने निशान साहब की सेवा की। लवली सिंह ने गुरुबाणी के माध्यम से गुरु का संदेश दिया। ‘सतगुरु नानक प्रगट्या, मिट्टी धुंध जग चानन होया’ का सभी धर्म प्रेमियों ने गुणगान किया। शबद कीर्तन में समाज बंधु झूमते नजर आए। इसके बाद लंगर भोग का आयोजन हुआ, जिसमें सिख व हिंदू समाज के लोगों ने शमिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ज्ञानी गुरमीत सिंह, हरभजन सिंह, मंजीत सिंह, कवलजीत सिंह, गुरुदेव सिंह, लवली, कर्णदीप सिंह, भवदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed