फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saraf missing under suspicious circumstances

सर्राफ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ

Thu, 24 Mar 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Saraf missing under suspicious circumstances
कोतवाली पहुंचकर व्यापारियों ने जल्द बरामदगी की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर निवासी एक सराफ संदिग्ध हालात में लापता हो गया। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर जल्द सकुशल बरामदगी मांग उठाई।
नगर के बड़ा बाजार में नरेश वर्मा की जेपी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। उनका 32 वर्षीय पुत्र रोहित वर्मा भी उनके साथ दुकान पर रहता है। वह भी दुकान संभालता है। बीती 22 मार्च की सुबह रोहित वर्मा घर से यमुना रोड पर घूमने गया था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। उसका फोन स्विच ऑफ है। उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। इस मामले में कोतवाली पर बुधवार रात मुकदमा दर्ज कराया गया। इसको लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर रोहित वर्मा की सकुशल बरामदगी की मांग की। इस दौरान सराफ मनोज वर्मा, राकेश जैन, विक्की चौधरी, अंकुर वर्मा, विजय कौशिक आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि रोहित वर्मा को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed