फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sant's throat pressed, shave nochi

साधु का गला दबाया, दाढ़ी नोची

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
सट्टा नंबर की जानकारी होने से इंकार करने पर साधु की पिटाई कर दाढ़ी नोचने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी युवक पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


 पीड़ित साधु अनंत दास ने दी तहरीर में कहावह पिछले काफी समय से लधवाड़ी गांव के मंदिर में रहता है। गांव का एक युवक सट्टे का नंबर पूछता है। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करता है। बुधवार सुबह आरोपी युवक उसके पास पहुंचा और सट्टा नंबर की जानकारी लेना लगा। 
विज्ञापन


 मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दाढ़ी नोंच दी। इतना ही नहीं उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर गांव के लोग वहां पर पहुंचे, किसी तरह उसकी जान बची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात की पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। पुलिस ने गांव में पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पीड़ित साधु नोचे गए बालों को हाथ में लेकर कोतवाली पहुंचा आैर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस  तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed