फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sant Ravidas's procession in pomp and glory in Binauli

बिनौली में धूमधाम से निकाली संत रविदास की शोभायात्रा

Tue, 11 Feb 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas's procession in pomp and glory in Binauli
बिनौली में धूमधाम से निकाली संत रविदास की शोभायात्रा
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। संत रविदास जयंती सोमवार को बिनौली गांव में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी शोभायात्रा बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ निकाली।

शोभायात्रा का शुभारंभ संत रविदास मंदिर से समाज सेवी गगन धामा, व ग्राम प्रधान संजय कुमार ने झंडी दिखाकर किया।
शोभायात्रा में शंकर भगवान, बाबा भीमराव आंबेडकर, राधा कृष्ण, भोला पार्वती, देशभक्ति, भारत माता व रथ पर संत रविदास की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में ग्रामीण बैंडबाजों व डीजे की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में रामनिवास, सोनू विकास, राहुल, विपिन, कल्लू, प्रमोद, धनपत, कृष्णपाल आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed