फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanjay had given the son a clean chit, since then there was anger

नामजद आरोपियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Wed, 12 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sanjay had given the son a clean chit, since then there was anger
संजय ने बेटे को दिला दी थी क्लीनचिट, तभी से थी रंजिश
विज्ञापन

2018 में हुआ था झगड़ा, खोखर ने मुकदमे से निकलवा दिया था नाम
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अब तक की जांच में सामने आया है कि दो साल पहले हुए झगड़े में नामजद बेटे को संजय खोखर ने क्लीन चिट दिलाई थी। इसी रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई। हत्या में नामजद आरोपी किस-किसके संपर्क में थे, इसकी जांच में भी पुलिस जुटी है।

संजय खोखर की हत्या की अब तक की जांच में 17 नवंबर 2018 को छपरौली में हुए झगड़े की रंजिश सामने आई है। मुकदमे में भी यही वजह बताई गई है। हेवा गांव के विकास कुमार पक्ष के लोगों ने संजय खोखर के घर पर हमला किया था। दोनों ओर से लाठी डंडे चले, जिसमें विकास को गंभीर चोट लगी थी। विकास कोमा में चला गया था और बाद में दिव्यांग हो गया था। उस मामले में संजय खोखर के बेटे अक्षय खोखर समेत 30 लोग नामजद हुए थे। वहीं से रंजिश शुरू हुई। संजय खोखर ने अपने बेटे की निर्दोष बताते हुए लखनऊ तक पैरवी करते हुए क्लीन चिट दिला दी थी। मुकदमे से अक्षय का नाम निकल गया था। दूसरा पक्ष इस बात को लेकर रंजिश रख रहा था। संजय खोखर की हत्या के चार नामजदों मेें विकास का भाई विनीत भी शामिल है। वहीं पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed