Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanitation workers threaten strike if their demands are not met within 48 hours

Baghpat News: 48 घंटे में मांगे पूरी नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी

Sat, 18 Oct 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers threaten strike if their demands are not met within 48 hours
बागपत नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी
बागपत। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सफाई कंपनी पर दीपावली पर्व पर भी वेतन नहीं देने, ईपीएफ और ईएसआई की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही 48 घंटे में मांगे पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि 17 जून को नगर पालिका और सफाई कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में सफाईकर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भी कंपनी ने सफाईकर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया। आरोप लगाया कि दीपावली पर्व पर भी कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया। इससे कर्मियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद कर्मियों के ईपीएफ और ईएसआई का ब्योरा भी नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि चार माह बाद भी कई कर्मियों ईपीएफ जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीण, बब्लू, अनिल, विकास, सचिन, अशोक, श्रवण, राहुल समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना का कहना है कि कर्मियों के ईपीएफ और ईएसआई की सूची देकर मिलान करने के लिए कहा गया है, जो भी कमी मिलेगी, उसका सुधार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed