{"_id":"5fda52138ebc3e41a512c455","slug":"salute-to-the-soldiers-who-were-martyred-in-pak-war-baghpat-news-mrt5158072159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को किया नमन
विज्ञापन
- जिलेभर में विजय दिवस पर याद किए गए सेनानी
बागपत। जिलेभर में विजय दिवस के अवसर पर पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद सैनिक हमेशा देशवासियों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
विजय दिवस पर नेहरु युवा केंद्र कार्यालय पर जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में गौरीपुर मीतली, खेड़की, फैजपुर निनाना, डगरपुर के युवाओं ने रक्तदान किया। जिला युवा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला रक्तकोष प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने युवाओं को रक्तदान के फायदे बताएं। कीर्ति, सोनू धनकड़, प्रशांत विश्वकर्मा, अर्चित त्यागी, दीपक त्यागी, कपिल त्यागी, मंजीत, अजय गुलफाम मलिक मौजूद रहे।
इसके अलावा रालोद कार्यालय पर विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद नेता ओमबीर ढाका ने कहा कि 1971 के युद्ध में देश की सेना ने दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया था। इस अवसर पर उस्मान मुखिया, सोना पहलवान, प्रदीप त्यागी, विक्रम पांचाल, कंवरपाल हुड्डा, अनिरुद्ध शर्मा, योगेंद्र, सचिन पंडित आदि रहे।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने कहा कि 1971 के युद्ध में 16 दिसंबर को भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी। रमेश कुमार ने कहा कि भारतीय सेना ने हौसले से युद्ध जीता था। इस अवसर पर आकांक्षी शर्मा, प्रियांशी आर्य, अंशु आर्य, तनीषा, मनस्वी, अमरदीप व्यास, कनिष्का आर्य और प्रेम राजपूत आदि रहे।