फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salute the immortal martyrs

अमर शहीदों को किया शत-शत नमन

Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Salute the immortal martyrs
शहीद दिवस पर खेकड़ा मे शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
शहीद दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में चौक पर 60 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहीद दिवस पर मंगलवार को जिले भर मेें कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अग्रवाल मंडी टटीरी में चौक पर 60 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को नमन किया गया। प्रबंधक अजय गोयल, अक्षिता, अंकिता, कनक, विन्नी, बबलेश, ज्योति, कविता, सलोनी आदि मौजूद रहे। एनएस काठा स्कूल में प्रबंधक आनंद चौधरी व स्टाफ सदस्यों और बच्चों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रदीप, संजीव, श्यामरतन, खुर्शीद, अरशद आदि मौजूद रहे। रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ओमवीर ढाका ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान सपूतों पर गर्व करना चाहिए। पप्पन राणा, कृष्णपाल, अमर सिंह, कलीम अल्वी, अनिरुद्ध शर्मा, निसार अल्वी, सचिन आदि मौजूद रहे। छपरौली क्षेत्र के नांगल में स्थित मॉडर्न एजूकेशन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य मोहन कुमार, राधेश्याम, सत्यवान, अमित कुमार, रवि, विपिन, मोहित, अरुण, अंकित, वैशाली व अंजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुस्लिम जाट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय कार्यालय पर शहीदों को नमन किया। अध्यक्ष यूसुफ चौधरी, शहीद हसन नंबरदार के पौत्र कासिम अली ने शहीदों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कारी शाहनवाज, साबिर अली, डॉ. खलील अहमद, नवाब अली, दीन मोहम्म्द मौजूद रहे। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में भी शिक्षकों ने महान क्रांतिकारियों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बिजेंद्र कुमार, मनोज, नीनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में आर्य समाज की ओर से युवा एकता रैली निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिरंगा हाथों में लेकर चले। प्रधान ब्रिमेश आर्य ने युवाओं को संबोधित किया। अनिल गांधी, आर्य कपिल वैदिक, अंकित ठाकुर, शांतनु, रोनित मानव, मनोज चेयरमैन, राजू भगवती मौजूद रहे। एकलव्य स्कूल निबाली में प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य सुशील कुमार त्यागी ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में अंजलि, आयुषी, ऋतिका, कोमल, योगेंद्र, रजनीश आदि मौजूद रहे। रमाला के शहीद पार्क में शहीदों को नमन किया गया। चौक पर 60 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यज्ञ और संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। महेंद्र सिंह, बलबीर, महिपाल, चंदवीर, राजकुमार प्रधान, गौरव, रोहताश, अनिरूद्ध, संजय, वतन, सुमित मौजूद रहे। लूंब गांव में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने शहीदों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूजा, अर्चना, दीपा, निकिता, बबीता, आरती, दीपक, रिजवान, अमित, रवि आदि मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। बार अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, महामंत्री रामपाल शर्मा, नीरज शर्मा, पवन शर्मा, अजित सिंह, प्रमोद शर्मा, श्याम सिंह, गगन गौड़, नगेश शर्मा, धर्मेंद्र काठा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

टटीरी में रोजगार मेला आज
अग्रवाल मंडी टटीरी। श्री केएस आइटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद पंवार ने बताया कि बुधवार को कॉलेज परिसर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेले में आइटीआई व पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेला सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगा। इसमें पांच से ज्यादा कंपनी युवाओं के चयन के लिए आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed