फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salutation to martyrs and planting after flag hoisting

शहीदों को नमन और झंडारोहण के बाद पौधरोपण

Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Salutation to martyrs and planting after flag hoisting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत कार्यालय पर डॉ विनोद कुमार ने झंडा फहराया। डीएवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रवीण कुमार, इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शकुंतला शर्मा, वसंत वैली स्कूल में प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश प्रेमी, वैदिक कन्या डिग्री व इंटर कॉलेज के संयुक्त कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह और दादा भंवर सिंह ने संयुक्त रुप से तथा सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में समिति के अध्यक्ष विश्वराज सिंह ने तिरंगा फहराया।
अमीनगर सराय में नगर पंचायत कार्यालय सराय में चेयरमैन मांगेराम यादव ने तिरंगा फहराया। डौला के आदर्श इंटर कॉलेज में पौधरोपण भी किया गया। कस्बे प्राथमिक विद्यालय सहित नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर, चिल्ड्रेन्स एकेडमी, सेवानंद पब्लिक स्कूल, वेदांतिक इंटरनेशनल, केबीएम पब्लिक स्कूल सिंघावली अहीर, दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल सिंघावली, श्रीकृष्ण कॉलेज ऑफ एजूकेशन डौला, यश पब्लिक स्कूल डोला, देवास पब्लिक स्कूल हिसावदा, ए जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पूठड, शीलचन्द इंटर कॉलेज सराय में झंडारोहण किया गया। नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय के प्रांगण में समाजसेवी लॉयन अभिमन्यु गुप्ता एवं कॉलेज के अध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

बालैनी क्षेत्र में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान पर खेल की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों ने झंडा फहराकर। मुरली यादव, गगन यादव, रवि यादव, गौरव भारद्वाज पवन, अर्जुन, गौतम, मनीष, जितेंद्र मौजूद रहे। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल, लहचौड़ा, ललियाना, सिगोली तगा, पूरनपुर नवादा गांवों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। रटौल के समाजसेवी हाजी मुंतजिर व जिला पंचायत सदस्य मुबस्सीर चौधरी ने मदरसे मे झंडा फहराया। रटौल प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ कलीम अहमद सिद्दीकी, ग्राम प्रधान पति डॉ जाकिर हसन ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली कस्बे के विश्व भारती विद्यापीठ में डॉ देवव्रत शास्त्री, आदर्श नंगला के सीएचएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राहुल मान, जन विजय इंटर कॉलेज कुडी नांगल में प्रधानाचार्या संतोष खोखर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद, श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में मैनेजर भूपेंद्र जैन, एंबिशन हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मैनेजर प्रवेंद्र खोखर ने ध्वजारोहण किया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सावन पब्लिक इंटर कॉलेज, ऐम एजूकेशन पब्लिक स्कूल, माडर्न एजूकेशन एकेडमी नांगल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली, वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, थाने में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed