{"_id":"606364028ebc3e8c942f1834","slug":"sales-of-nomination-papers-increased-crowds-at-counters-baghpat-news-mrt5322711194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की बिक्री बढ़ी, काउंटरों पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की बिक्री बढ़ी, काउंटरों पर लगी भीड़
विज्ञापन
बागपत ब्लॉक में नामांकन पत्रों की खरीदारी करते संभावित दावेदार
- फोटो : BAGHPAT
पंचायत चुनाव:
बागपत ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद के 94 नामांकन पत्र बिके,
प्रधान पद के 75, बीडीसी के 16, ग्राम पंचायत सदस्य के 24 नामांकन पत्र बिके
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन की तिथि नजदीक आ गई है। ऐसे में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जमकर बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 94 नामांकन पत्रों की बिक्री अभी तक हो चुकी है। बागपत ब्लॉक में प्रधान के 75, बीडीसी के 16, पंचायत सदस्य के 24 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
पंचायत चुनाव के उम्मीदवार नामांकन पत्रों के कई-कई सेट खरीद रहे हैं। न्याय पंचायत स्तर पर सरूरपुर कलां में प्रधान पद के 12, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 13, सुल्तानपुर हटाना में प्रधान के 15, बीडीसी के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के आठ, नौरोजपुर गुर्जर में प्रधान पद के 16, बीडीसी के सात, ग्राम पंचायत सदस्य का एक, गाधी में प्रधान के सात, धनौरा सिल्वरनगर में प्रधान के 11, बीडीसी के दो, मीतली में प्रधान के 12, बीडीसी के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के दो, सूजरा में प्रधान के दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान कलक्ट्रेट व ब्लॉक परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा।
काउंटर न खुलने पर जताया रोष
ब्लॉक मुख्यालय में नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 11 बजे तक भी काउंटर नंबर पांच नहीं खुला। जबकि अन्य काउंटरों पर नामांकन पत्रों की बिक्री जारी थी। इस पर नौरोजपुर से आए राजपाल सिंह आदि ने रोष जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई भी शिकायत दर्ज कराने के लिए कलक्ट्रेट स्थित एआईजी स्टांप कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एआईजी स्टांप रामदयाल को प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। रजिस्टर में दर्ज शिकायतें भी देखी। इस दौरान डीएम ने कहा कि सभी कॉल को रिसीव किया जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जो भी शिकायत आए उसका निस्तारण तत्काल किया जाए। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र बिक्री कक्ष का निरीक्षण किया। रिटर्निंग आफिसर और सीडीओ अभिराम त्रिवेदी को निर्देश दिए कि नामांकन पत्र खरीदने वालों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद डीएम ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। नामांकन पत्र खरीद रहे लोगों से बातचीत की। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी मास्क का प्रयोग करें। नामांकन पत्र खरीदने वाले लोगों को भी मास्क लगान और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को प्रेरित करें।