फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sahfasli farming will double income: Singh

सहफसली खेती से दोगुना होगी आय : सिंह

Thu, 18 Jan 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 18 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sahfasli farming will double income: Singh
बागपत में आयोजित शिविर में किसान को ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गन्ने और गेहूं की खेती से किसानों की आय दोगुना होने वाली है। किसानों को सहफसली खेती और पशुपालन पर ध्यान देना होगा। जिले में करीब 450 करोड़ की लागत से दूध का प्लांट लगवाया जाएगा, इससे पशुपालकों को लाभ होगा। किसानों को खेती का तौर तरीका बदलना होगा, इससे बिजली, पानी और खाद की भी बचत होगी।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान में पशुपालन एवं एकीकृत कृषि विषय पर किसान शिविर का आयोजन किया । इसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा जमीन सिमट रही है, ऐसे में किसानों को आय बढ़ाने के लिए नये तौर तरीके अपनाने होंगे।
विज्ञापन


खेती पर लागत घटाकर अगर अधिक लाभ लिया जाए तो आमदनी दोगुनी होगी। ड्रिप सिंचाई इसका बेहतर माध्यम है। इससे पानी, बिजली और खाद की बचत होगी। सहफसली खेती से किसानों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन आय बढ़ाने का सबसे बढ़िया माध्यम है। सरकार पशुपालन पर छूट भी देगी। बागपत में दूध की डेयरी की स्थापना की तैयारी है, जिससे दिल्ली में यहां से दूध की सप्लाई आसान हो जाएगी। युवा शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें और अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए जी जान से जुट जाएं। 

बागपत विधायक योगेश धामा, पशुपालन उपायुक्त डॉ. एसके दत्ता, हिसार से डॉ. पीपी सिंह, चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण मलिक, डॉ. संदीप कुमार, अश्वनी कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, अधिवक्ता रामपाल नेहरा, सोहनवीर सिंह, प्रकाश सिंह, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, जयपाल सिंह, सचिन वत्स, अंकित बिड़ौली, दीपक बामनौली और रणवीर चौधरी मौजूद रहे।


किसानों को वितरित किए प्रमाणपत्र

बागपत। किसानों को पशुधन बीमा योजना की पॉलिसी, कृषि विभाग से छूट पाने वाले किसानों को ट्रैक्टर की चाबियां, कृमि नाशक और पशु स्वास्थ्य आहार का वितरण किया। केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना का लाभ पाने वाले किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए। किसानों को देसी गाय का महत्व, पशु और चारा प्रबंधन के विषय में विस्तार से बताया।


प्रदर्शनी में दी पशुपालन की जानकारी
बागपत। किसानों को पशुपालन और फसलों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रगतिशील किसानों के कार्यों के विषय में यहां पहुंचे किसानों का बताया। चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण मलिक ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed