{"_id":"584d99f44f1c1bc8402c3a0a","slug":"sachin-tenndulkar-convincing-the-shooter-grandmother","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंंदूलकर हुए शूटर दादी के कायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन तेंंदूलकर हुए शूटर दादी के कायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शूटर दादी के साथ सचिन तेंदूलकर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में क्रिकेट के बेताज बादशाह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी शूटर दादी प्रकाशो तोमर के कायल हो गए। मुंबई में हुई मुलाकात में उन्होंने दादी की उपलब्धियों को जाना और इसे सराहा। सेल्फी भी ली गई।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं। पिछले दिनों गूगल इंडिया के कार्यक्रम में शामिल होने लिए शूटर दादी प्रकाशो तोमर मुंबई गई थीं।
एक कार्यक्रम के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से उनकी मुलाकात हुई। ट्रैप शूटर सीमा तोमर ने सचिन को उनके विषय में बताया। दादी के गांव जौहड़ी और जिले से अवगत कराया। यह भी बताया कि उन्होंने किस तरह शूटिंग सीखी और अपना नाम ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
सचिन ने दादी के साथ काफी देर तक बातचीत की और दादी के हौसले की सराहना की। सीमा तोमर ने बताया कि सचिन तेंदुलकर से मिलकर बेहद खुशी हुई। वह बेहद विनम्र इंसान हैं। उनसे बातचीत किसी भी स्पोर्ट्स पर्सन के लिए प्रेरणास्रोत हो सकती है। दादी ने सचिन के साथ सेल्फी भी ली।