{"_id":"6931de015844ca02ec0afc5d","slug":"rusting-leaves-a-hollow-electric-pole-in-laliana-leaving-villagers-terrified-baghpat-news-c-28-1-bag1001-142934-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ललियाना में जंग लगने से खोखला हुआ बिजली का खंभा, ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ललियाना में जंग लगने से खोखला हुआ बिजली का खंभा, ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। सन्नी शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ललियाना गांव के मुख्य मार्ग गेट के पास खड़ा हाईटेंशन बिजली लाइन का खंभा जंग लगने से जर्जर हो गया है। उसके खोखला होने से ग्रामीणों को गिरने का भी खतरा बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीण भयभीत भी है। उन्होंने अफसरों से बिजली का खंभा बदलवाने की मांग की।
ललियाना गांव के ग्रामीण विशाल, अनुज, आकाश, लोकेंद्र, अजय आदि ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग गेट के पास हाईटेंशन लाइन का खंभा खड़ा हुआ है। उसकी हालत ठीक नहीं है, जो नीचे जंग लगने के कारण खोखला हो गया है। लोहे का खंभा खोखला होने के कारण आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों को उसके गिरने का डर सताता रहता है। इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के अफसरों से कई बार की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
--
- हाईटेंशन लाइन का खंभा कई साल पहले लगाया गया था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द ही खंभा बदलवाकर समस्या का समाधान कराया जाए। - सन्नी शर्मा, ग्रामीण
विज्ञापन
- जब भी तेज हवा चलती है तो तारों के साथ पोल भी हिलने लगता है, इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया। - अजय कौशिक ललियाना
वर्जन
- हाईटेंशन लाइन का खंभा जर्जर होने का मामला संज्ञान में नहीं है। ललियाना गांव में टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा। उसकी हालत ठीक नहीं मिलने पर बदलवाया जाएगा। - सुनील दत्त, अवर अभियंता ऊर्जा निगम