फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus in the police station after the report was filed against the son of an RSS worker

आरएसएस कार्यकर्ता के बेटे पर रिपोर्ट दर्ज होने पर थाने में हंगामा

Sun, 28 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the police station after the report was filed against the son of an RSS worker
छपरौली थाने के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
आरएसएस कार्यकर्ता के बेटे पर रिपोर्ट दर्ज होने पर थाने में हंगामा
विज्ञापन

बागपत, छपरौली। आरएसएस कार्यकर्ता के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर लोगों ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर बिना जांच किए मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया और मुकदमा वापस नहीं होने पर थाने में अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।

थाने में हंगामा करते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन मलिक, राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि आरएसएस कार्यकर्ता बलराम जिंदल के पुत्र मोहित जिंदल के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पुलिस ने मामूली घटना बताई, बाद में गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए मुकदमा वापस करने की मांग की। हंगामा करने वालों में राजेश गुर्जर, सोनू शर्मा, देशपाल सिंह, राजवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय मोहना, उदयवीर सिंह, अंकित बडौली, मधुसूदन शास्त्री शामिल रहे। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed