फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RTPCR investigation of 680 people stuck, people upset

अटकी 680 लोगों की आरटीपीसीआर जांच, लोग परेशान

Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
RTPCR investigation of 680 people stuck, people upset
अटकी 680 लोगों की आरटीपीसीआर जांच, लोग परेशान
विज्ञापन

बड़ौत, बिनौली और छपरौली सीएचसी का हाल, रिपोर्ट आने में लग रहे दो-तीन दिन, कैसे रुकेगा संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आम तौर पर कोरोना की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाती है, लेकिन तहसील क्षेत्र की तीनों सीएचसी पर जांच कराने वालों को दो-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। 680 लोगों की जांच रिपोर्ट रिपोर्ट दो दिन से नहीं मिली है। ऐसे में संक्रमित मरीज का इलाज शुरू होने में देरी होगी और संक्रमण बढ़ेगा।
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बड़ौत, बिनौली और छपरौली सीएचसी हैं। 800 लोगों ने दो दिन पहले यहां अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई थी, लेकिन केवल 120 लोगों की ही रिपोर्ट आई है। 680 लोग अभी भी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। सैंपल देने वाले विनीत, सोनू, विपिन, हिमांशु आदि ने बताया कि दो दिन से ऑनलाइन वेबसाइट चेक करके परेशान हो गए हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। उनका उचित इलाज शुरू नहीं हो पा रहा है और उनके परिजनों और संपर्क में आने वालों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

नोएडा हो रही जांच, इसलिए हो रही देरी
सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर रोजाना 250-300 लोग जांच के लिए आ रहे हैं। सैंपल लेकर बागपत भेजा जाता है, वहां से संबंधित लैब या नोएडा सैंपल भेजा जा रहा है। इसलिए जांच में दो-तीन दिन लग रहे हैं। ऐसे में जांच कराने वालों से अपील है कि वे खुद को क्वारंटीन कर लें और कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए खुद भी बचें और लोगों को भी संक्रमित होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
सीएचसी लंबित सैंपल
बड़ौत 420
बिनौली 150
छपरौली 110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed