{"_id":"62ed58af4ec0b816ac54fcb8","slug":"rss-worker-attacked-with-sticks-kahkra-news-mrt600001521","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यकर्ता पर लाठी-डंडो से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस कार्यकर्ता पर लाठी-डंडो से हमला
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बाजार में पुलिस चौकी के सामने एक फल विक्रेता ने परिजनों के साथ मिलकर आरएसएस कार्यकर्ता को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर गंभीर घायल कर दिया। घायल ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता राहुल सैनी ने आरोप लगाया कि वह बाजार में फलों की दुकान करता है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान पर बैठा हुआ था। तभी पास में ही फलों की दुकान करने वाला एक युवक उसके पास पहुंचा। राहुल ने उससे अपने उधार दिए रुपये वापस देने को कहा, तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी राशिद ने अपने पिता और भाई को बुलाकर उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहुल का आरोप है कि पुलिस ने ना तो रिपोर्ट दर्ज की है और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि घायल का सीएचसी पर उपचार कराया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।