{"_id":"67a8f3b6481047df5309f882","slug":"rs-148-billion-approved-for-purchasing-land-rs-20-crore-released-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-126233-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जमीन खरीदने के लिए 1.48 अरब रुपये मंजूर, 20 करोड़ जारी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जमीन खरीदने के लिए 1.48 अरब रुपये मंजूर, 20 करोड़ जारी हुए
Sun, 09 Feb 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
हरिखेड़ा की जमीन की खबर से संबंधित फोटो। हरियाखेड़ा गांव स्थित जमीन। संवाद
बागपत। पुरामहादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए जमीन लेने को शासन से एक अरब 48 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए। इनमें से 20 करोड़ रुपये मिल गए हैं। अब जल्द ही किसानों को रुपये देकर जमीन खरीदने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसमें से करीब 68 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदी जानी है। केंद्र का निर्माण होने से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में एकनई पहचान मिलेगी और धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जिला विकसित होगा।
इसके लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पर्यटन विभाग व प्रशासन ने किसानों से जमीन लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
जमीन खरीदने को शासन से एक अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये की मांग की गई थी। इसके लिए शासन से वित्तीय एवं प्रशासनिक दोनों स्वीकृति देने के साथ ही 20 करोड़ जारी किए गए। हरियाखेड़ा में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की जगह खरीदी जाएगी और इसके लिए ही पहले किसानों के साथ सहमति की गई है।