{"_id":"65625baf94cfb4b15e0928b4","slug":"rrc-centers-will-start-in-135-villages-in-december-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7498-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 135 गांवों में दिसंबर में शुरू होंगे आरआरसी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 135 गांवों में दिसंबर में शुरू होंगे आरआरसी सेंटर
विज्ञापन
बागपत। जिले में स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में 135 गांवों को कूड़े से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए 45 करोड़ रुपये की लागत से 135 गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र यानी आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराया जा रहा है। दिसंबर माह में सेंटर शुरू हो जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गांवों का चयन किया गया है। इन गांवाें को पूरी तरह ठोस व तरह अपशिष्ट मुक्त बनाने पर काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए प्रधानों, सचिवों व पंचायत सहायकों को मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया गया और जिसके बाद इन गांवों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र यानी आरआरसी मुक्त बनाने पर काम शुरू कराया गया।
जिले के 135 गांवों में 45 करोड़ रुपये बजट खर्च किया जा रहा है। अब सभी केंद्रों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। सेंटरों को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र शुरू होने से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
इन गांवों का किया गया चयन
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में गांवों को पूरी तरह गंदगी मुक्त करने पर काम किया जाएगा। इसमें बली, धनौरा सिल्वरनगर, फैजपुर निनाना, मीतली, निवाड़ा, पाबला बेगमाबाद, सरूरपुर कलां, सिसाना, बावली, बरवाला, बिजरौल, ढ़िकाना, हिलवाड़ी, जिवाना, जौहड़ी, किशनपुर, कोताना, लुहारी, महावतपुर, मलकपुर, मुकर्रमपुर कंडेरा, जौनमाना, शबगा, शाहपुर बड़ौली, वाजिदपुर, बामनौली, बरनावा, भड़ल, बिजवाड़ा, बिनौली, दाहा, गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल, निरपुड़ा, रंडाड़, सिरसली, असारा, ककौरकलां, ककड़ीपुर, किरठल, लूंब, रमाला, रठौड़ा, सूप, टांडा, तुगाना, बसी, फखरपुर, घिटौरा, काठा, मवीकलां, बड़ागांव, सांकरौद, सुन्हैड़ा, अमीपुर बालैनी, बसौद, बिलौचपुरा, डौला, ढिकौली, डौलचा, हिसावदा, खट्टा प्रहलादपुर, पिलाना, सिंघावली समेत 135 गांवों में काम कराया जा रहा है।
-- -- --
वर्जन
जिले की 135 ग्राम पंचायतों में ठोप एवं तरह अपशिष्ट प्रबंधन के लिए केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। ज्यादातर केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में सभी केंद्र शुरू करा दिये जाएंगे। -अमित त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी।