{"_id":"5ea863f58ebc3e907e5a74e0","slug":"rotary-international-handed-over-20-ppe-to-dm-baghpat-news-mrt479483726","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी इंटरनेशनल ने डीएम को सौंपी 20 पीपीई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी इंटरनेशनल ने डीएम को सौंपी 20 पीपीई
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने तहसील में समीक्षा बैठक की। इस दौरान रोटरी इंटरनेशनल की बड़ौत शाखा ने 20 पीपीई, 400 मास्क व 100 सैनिटाइजर सौंपे। क्लब संयोजक संजय जैन और प्रभात जैन के साथ कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और डीएम शकुंतला गौतम से मिले। पीपीई, मास्क व सैनिटाइजर देने वालों में राजन शर्मा, नरें्द्र जैन, नवीन जैन, मंजीत सिंह बेदी, आलोक अग्रवाल, राकेश मग्गू, संजय, मूलचंद जैन आदि रहे। डीएम शकुंतला गौतम ने नगर व देहात क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों व डॉक्टरों से समीक्षा बैठक के दौरान कोरोना गाइड लाइन को लेकर क्या-क्या उपाय व बचाव किया जा सकता है और परामर्श किया। इसमें सीएमओ डॉ. आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर मलिक, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अनिल जैन, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. संजय जैन आदि रहे।
पालिका चेयरमैन को सौंपी सैनिटाइजर मशीन
बड़ौत। हैल्प लाइफ संस्था के सदस्यों ने पालिका चेयरमैन अमित राणा को सैनिटाइजर मशीन सौंपी। इस दौरान मशीन का परीक्षण भी किया। पालिका चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि सैनिटाइजर मशीन से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर हैल्प लाइफ के संस्थापक सदस्य नौशाद मलिक, जयवीर सिंह तोमर, बॉबी तोमर, इरफान मलिक, समीर, विकास मलिक एडवोकेट, इसरार खान, फहीम अहमद, सलीम मुल्तानी, खालिद, इरशाद मलिक एडवोकेट, आकिब चौधरी, दानिश मिर्जा, आसिफ खान, नवाब खान, रिहान, शौकीन आदि रहे।