फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rohit's mother accused his grandmother of compromising.

Baghpat News: रोहित की मां ने दादी पर समझौता करने का आरोप लगाया

Tue, 05 May 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rohit's mother accused his grandmother of compromising.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। भड़ल पुलिस चौकी में आत्महत्या करने वाले रोहित की मां सुधा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उन्होंने अपनी सास सुशीला पर मामले में समझौता करने का गंभीर आरोप लगाया है। सुधा ने पुलिसकर्मियों पर भी बेटे की पिटाई का आरोप लगाया। उनका दावा है कि इसी पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई।

एसपी को दी शिकायत में सुधा ने बताया कि एक मई को नलकूपों में चोरी के शक में पुलिसकर्मी उसके बेटे रोहित राणा को पूछताछ के लिए भड़ल चौकी में ले गए थे। वहां पर कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुधा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने चौकी के कमरे में बंद करके उसके बेटे की पिटाई की और चिल्लाने के बाद भी उसे मिलने नहीं दिया। रोहित की मौत होने के बाद गांव के लोगों के कहने पर उसकी दादी सुशीला ने प्राथमिकी दर्ज करा दी, जबकि उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। सुधा ने रोहित की दादी पर समझौता करने का आरोप लगाया। एसपी सूरज कुमार राय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं रोहित की दादी सुशीला का कहना है कि रोहित की मां छह साल पहले अपने पति की मौत के बाद बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उन्होंने ही बच्चों का पालन-पोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed