{"_id":"605388ef8ebc3e592158702d","slug":"robbed-accused-of-loot-from-kiln-owner-taken-baraut-news-mrt530480739","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक से लूट का आरोपी रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिक से लूट का आरोपी रिमांड पर लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक व नगदी बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने ढ़िकाना-ट्यौढ़ी मार्ग स्थित ईंट भट्ठा मालिक से लूट के मामले में एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पांच घंटे पूछताछ की। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक व 15 हजार रुपये बरामद किए।
ढ़िकाना-ट्यौढ़ी मार्ग पर बीती 26 फरवरी को भट्ठा व्यापारी महेश गोयल पुत्र कृष्णपाल निवासी पट्टी मेहर बड़ौत से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद भट्ठा व्यापारी ने साहस दिखाते हुए भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और उनकी बाइक को कार से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गए और कार भी बेकाबू होकर खाई में पलट गई थी। इस पर शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से भट्ठा मालिक ने बदमाश दुष्यंत उर्फ छोटू पुत्र जसवीर निवासी तवेलागढ़ी को दबोचा कर पुलिस को सौंप दिया था।
हालांकि कोतवाली पुलिस ने घटना की देर शाम मुठभेड़ के दौरान वीरेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी राजपुर खामपुर को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान वीरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया था। लूट में शामिल दो बदमाश अनुज पुत्र प्रकाश व अंकुर पुत्र मलखान निवासी तवेलागढ़ी पुलिस पर फायरिंग करके भाग निकले थे। पकड़े गए बदमाश वीरेंद्र से पुलिस ने लूटे 50 हजार रुपये बरामद किए थे। इस मामले में अनुज ने चार दिन पहले कोर्ट में सरडेंर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पांच घंटे पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि अनुज की निशानदेही पर बावली गांव के जंगल से घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक बरामद हुई। बताया कि 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।