फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways wheels stop, roads will remain empty today

रोड़वेज के पहिए थमे, आज सड़कें रहेंगी खाली

Sat, 21 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways wheels stop, roads will remain empty today
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के चलते परिवहन विभाग की सभी बसें बंद रहेगी। परिवहन विभाग की ओर से इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। निजी बसों का संचालन भी बंद रहेगा। परिवहन अधिकारियों ने सभी यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का असर कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। लोगों से एक दिन के लिए घर में ही रहने की अपील की है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग की बसों का रविवार की सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक के लिए संचालन बंद कर दिया है। बड़ौत एआरएम योगेंद्र पाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव के बचाव के लिए रविवार सुबह छह बजे से सात दस बजे तक बसों का संचालन बंद रहेगा। मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन राजेश वर्मा ने पत्र भेजकर बसों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए है। उधर, मेरठ-बागपत-छपरौली बस यूनियन के अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि निजी बसें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed