{"_id":"6621ad8657ba33704c0c4564","slug":"roadways-bus-crushes-woman-dies-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108925-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर पिचोकरा गांव के सामने रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक से गिरी महिला की बस के पहिये से कुचलकर मौके पर मौत हो। हादसे में बाइक सवार मृतका का पुत्र और दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौरीपुर मोड़ बागपत निवासी आसिफ पुत्र नसरू बृहस्पतिवार को अपनी मां रुकसाना (56), अपने चार वर्षीय पुत्र सुहेल और भाई आसमोहम्मद की सात वर्षीय पुत्री आयशा को बाइक से लेकर रार्धना मेरठ गांव में शादी समारोह में जा रहा था। बड़ौत मेरठ मार्ग पर पिचोकरा गांव के सामने मैरिज होम के पास पीछे से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए और बस का पिछला पहिया रुकसाना के सिर ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसिफ व बच्चे आयशा और सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस चालक ने मौके से बस दौड़ा दिया और बस स्टैंड बिनौली पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। मृतका के पुत्र आसिफ ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।