{"_id":"62127b164cda1218b528785b","slug":"road-accidents-took-the-lives-of-three-sometimes-the-truck-became-the-tractor-or-the-reason-baghpat-news-mrt577696631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों ने ली तीन की जान, कहीं ट्रक तो कहीं ट्रैक्टर बना कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों ने ली तीन की जान, कहीं ट्रक तो कहीं ट्रैक्टर बना कारण
विज्ञापन
पूरा-बुढ़सैनी मार्ग पर हादसे के बाद ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेती बालैनी पुलिस
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली क्षेत्र में दाहा-बरनावा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ा
बालैनी क्षेत्र में तीन युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
कुंडली टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर चालक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा/बिनौली/ बालैनी (बागपत)। शनिवार की रात और रविवार की सुबह हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। कहीं ट्रक तो कहीं ट्रैक्टर हादसे का कारण बने। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, हादसों से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
पहला हादसा बिनौली थाना क्षेत्र में दाहा-बरनावा मार्ग पर संतनगर गांव के समीप हुआ। गांव चंदायन निवासी टीनू (35) पुत्र गंगे बिशन बड़ौत में प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता था। शनिवार रात बड़ौत से बाइक से घर आ रहा था। संतनगर गांव के समीप सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे बड़ौत के अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान टीनू की मौत हो गई। उसके पिता गंगेबिशन, मां बीरमति, पत्नी रीना व उसकी पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, ग्रामीणों ने किनौनी शुगर मिल के समीप ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पिता गंगेबिशन ने थाने में आरोपी चालक के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरा हादसा बालैनी थाना क्षेत्र में बुढ़सैनी-पूरा महादेव मार्ग पर हुआ। मेरठ जिले के थाना रोहटा के गांव उकसिया के रहने वाले दीपक पुत्र भूषण, राहुल पुत्र राजू और सुंदर पुत्र नत्थे रविवार की सुबह को बाइक से कस्बा अमीनगर सराय में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बुढ़सैनी-पुरा महादेव मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों घायलों की स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
तीसरा हादसा कुंडली टोल प्लाजा के निकट हुआ। खेकड़ा नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी गौरव (19) शनिवार की रात अपने साथी मोहित (21) के साथ हरियाणा के सोनीपत स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था। कुंडली टोल प्लाजा के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव की मौत हो गई जबकि मोहित को गंभीर हालत के चलते मेरठ के मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीमा विवाद में उलझी हरियाणा-यूपी पुलिस
खेकड़ा क्षेत्र में हुई घटना को लेकर हरियाणा और यूपी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घटनास्थल पर पहुंची हरियाणा के कुंडली थाने की पुलिस ने मृतक गौरव को खेकड़ा का बता उसके परिजनों को वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया। इसके बाद परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। खेकड़ा कोतवाली से उन्हें घटना स्थल कुंडली थाना क्षेत्र का बताते हुए वापस भेज दिया गया। बाद में कुंडली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि घटना स्थल हरियाणा के कुंडली टोल प्लाजा के पास का है। इसलिए मृतक के परिजनों को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वहां भेजा गया।