Road Accident: घने कोहरे में पेरिफेरल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी ट्रैवलर बस, दो की मौत और 15 घायल
बागपत के खेकड़ा के पास पेरिफेरल एक्स्प्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हुआ। यहां ट्रक और ट्रवलर बस के बीच भयानक हादसा हो गया। हादसे में 12 से 15 लोग घायल हो गए। दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार, बागपत के खेकड़ा के पास पेरिफेरल एक्स्प्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हुआ। यहां ट्रक और ट्रवलर बस के बीच भयानक हादसा हो गया। हादसे में 12 से 15 लोग घायल हो गए। दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चार सरकारी 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को चारों एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खेकड़ा के समीप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लकड़ी के ट्रक में पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रेवलर गाड़ी घुस गई। जो वृंदावन से वापस लौट रहे थे। जिसमें सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
पंजाब के बालाचौर की रहने वाली मनीषा ने बताया कि उनके कस्बे से श्रद्धालु एक ट्रेवलर बस में सवार होकर वृंदावन आये थे। जिसमे 15 महिला श्रद्धालु सवार थी। उन्होंने बताया कि वृंदावन से वापस लौटते समय मंगलवार रात करीब 12 बजे उनकी गाड़ी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंची तो पेरिफेरल पर खड़े लकड़ी से भरे ट्रक पीछे से घुस गई।
सहयता के लिए करना पड़ा इंतजार
घायल कांता ने बताया कि हादसा होने के बाद उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए फोन कर दिया था। लेकिन आपातकालीन सहायता के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ा।