{"_id":"602c11c88ebc3ee96731c453","slug":"rld-workers-burnt-effigy-of-bjp-government-baghpat-news-mrt525704026","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
छपरौली के बदरखा गांव में उत्तर प्रदेश सरकार का पूतला फूंकते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। बदरखा गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। रालोद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया है। गन्ने का बकाया भुगतान भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी है। रालोद नेता विकास प्रधान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, देशपाल, तेजपाल, उपेंद्र, अरुण, रामपाल, गौरव सरपंच, काला, राजू, यशपाल और संदीप आदि मौजूद रहे।
किसानों के सामने दोहरा संकट
अग्रवाल मंडी टटीरी। चलो गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक कृष्णपाल नगर रालोद नेता सुनील चौधरी के आवास पर हुई। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि किसानों के सामने दोहरा संकट खड़ा है, एक और केंद्र सरकार ऐसे कानून बना रही है जो खेती और किसानों को बर्बादी की दिशा में ले जा रहे हैं। कुछ पूंजीपतियों के लिए यह सरकार किसानों के खिलाफ कार्य कर रही है। इस अवसर पर मास्टर विजयपाल, नीरज पंडित, डॉ राजपाल, सुनील चौधरी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर रालोद नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी, चौधरी विजय सिंह, चौधरी विजयपाल, चेयरमैन करण सिंह उर्फ पिंकी, चौधरी हिम्मत सिंह, श्रीपाल, हरपाल आदि मुख्य रहे।