फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD workers and farmers raging on passed ordinance

पारित अध्यादेश पर भड़के रालोद कार्यकर्ता और किसान

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
RLD workers and farmers raging on passed ordinance
मलकपुर गांव में हुई पंचायत के बाद बड़ौत-छपरौली मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से हुई नोकझोंक, नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर गांव में मंगलवार को सरकार द्वारा पारित तीन अध्यादेश सहित विभिन्न समस्याओं के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोध बताया। इसके बाद में सभी ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर जाम लगाया। नकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इस संबंध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

पंचायत में मलकपुर, लोयन, सिनौली, बावली, बड़ौत, जौनमाना, ढ़िकाना आदि गांवों के किसान और रालोद कार्यकर्ता पहुंचे। वक्ताओं का कहना था कि सरकार लगातार किसान विरोधी काम कर रही है। जहां एक तरफ किसान बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत बिल दरें, महंगाई, आवारा पशुओं आदि की समस्याओं से जूझ रहा है, ऊपर से सरकार ने तीन अध्यादेश पारित कर सरकार ने किसान विरोधी काम किया है। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने इससे किसान बर्बादी के कगार पर आ जाएगा। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने कहा कि हरियाणा मेें किसानों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है, इससे रालोद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बाद मेें सभी ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर जाम लगाया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश भर में रालोद व किसान एकजुट होकर उग्र आंदोलन शुरू करंगे। पंचायत में जयवीर सिंह एडवाकेट, दीपक प्रधान, पूर्व जिभा पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, नीटा, संजू तोमर, मुनेश बरवाला, सुरेश मलिक, बबली तोमर, अनिरुद्ध प्रधान, नरेश, विक्रम सिंह आर्य, अभिलाष, विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed